🔁 UPI Rule Change: अब फ्री नहीं रहेगा पेमेंट?
1 अगस्त 2025 से देश में UPI पेमेंट सिस्टम से जुड़े कुछ अहम बदलाव लागू हो सकते हैं। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने हाल ही में संकेत दिया है कि Free UPI Payment पेमेंट हमेशा के लिए फ्री नहीं रहेगा। अभी तक सरकार बैंकों और UPI rule change सर्विस प्रोवाइडर्स को सब्सिडी देती है ताकि आपसे कोई चार्ज न लिया जाए।
📢 RBI का बड़ा बयान: चार्जेस लग सकते हैं
BI Governor on UPI गवर्नर ने कहा कि रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट सिस्टम के बढ़ते खर्च को देखते हुए भविष्य में UPI पेमेंट पर चार्ज लगाना जरूरी हो सकता है। इस समय हर दिन करीब 60 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन UPI के ज़रिए हो रहे हैं, जिससे सिस्टम पर दबाव बढ़ रहा है।

🔍 UPI Balance Check Limit क्या होगी?
अब आप दिन में सिर्फ 50 बार ही बैलेंस चेक कर पाएंगे। वहीं, आपके मोबाइल नंबर से कौन-कौन से बैंक अकाउंट लिंक हैं – ये जानकारी आप दिन में केवल 25 बार ही देख सकेंगे।
🔄 Auto-Debit Rules में बदलाव
अब ऑटो-डेबिट ट्रांजैक्शन के समय में बदलाव होगा। ये ट्रांजैक्शन अब सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे तक और रात 9:30 बजे के बाद ही होंगे।
💳 SBI Credit Card Insurance बंद! किसे मिलेगा असर
SBI ने जानकारी दी है कि कुछ SELECT क्रेडिट कार्ड्स जैसे ELITE और PRIME पर मिलने वाले 50 लाख से 1 करोड़ तक के इंश्योरेंस कवर 11 अगस्त से बंद किए जा सकते हैं।

🔥 LPG Price August 2025: राहत या झटका?
हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। पिछली बार 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹60 की कटौती हुई थी। अब देखना है कि इस बार क्या राहत मिलती है या फिर जेब पर असर पड़ेगा।
🏦 Bank Holidays in August 2025
अगस्त 2025 में बैंकों की कई छुट्टियां रहने वाली हैं। RBI की लिस्ट के अनुसार राज्यवार छुट्टियों के चलते लगभग 15 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

📌 निष्कर्ष: अब क्या करें?
- अपने UPI इस्तेमाल की आदतों की समीक्षा करें
- SBI कार्डधारक अपने इंश्योरेंस की वैधता जरूर चेक करें
- गैस सिलेंडर और अन्य बिल 1 अगस्त से पहले ही भर लें
- बैलेंस चेक और लिंक्ड बैंक अकाउंट लिमिट को ध्यान में रखें

